Breaking News

ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन


 जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद पुराने शहर में लोगों की भावनाएँ सड़कों पर नजर आईं। पिंक सिटी के जामा मस्जिद इलाके से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं काले वस्त्र धारण कर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में निकले।
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए इसे वैश्विक मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मुद्दा बताया। 

No comments