अजमेर के बेवंजा में मंदिर की मूर्तियां खंडित:ग्रामीणों में रोष
अजमेर जिले के नसीराबाद के पास बेवंजा गांव में देर रात गांव के तालाब की पाल पर स्थित मंदिर की प्रतिमाएं खंडित कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वारदात का पता चला। ग्रामीणों में रोष हो गया और मंदिर पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया- रात को मंदिर की मूर्ति खंडित की गई। सुबह इसका पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

No comments