जयपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्तीज्25 से अधिक कार्मिकों को 17 सीसीए चार्जशीट
जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम जयपुर ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर विभिन्न जोनों में लापरवाही बरतने वाले 25 से अधिक सफाई कार्मिकों के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी की गई है।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर दायित्वों की अनदेखी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments