झुंझुनूं में बिजली विभाग का 23.71 करोड़ बकाया:मार्च तक भुगतान नहीं तो कटेंगे कनेक्शन
झुंझुनूं जिले में सरकारी विभागों पर बकाया 23.71 करोड़ रुपए की बिजली राशि वसूलने के लिए बिजली वितरण निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मार्च माह तक बकाया जमा नहीं कराने वाले विभागों के बिजली कनेक्शन बिना किसी रियायत के काट दिए जाएंगे।
निगम मुख्यालय की गाइडलाइन के बाद अब जिले में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बकायादार विभागों की सूची में नगर निकाय सबसे ऊपर हैं। इन पर करीब 16.72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक वर्ष से इन निकायों ने निगम को भुगतान नहीं किया है।

No comments