एअर इंडिया की फ्लाइट दुबई से दिल्ली पहुंची
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. हमलों का असर हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. मिडिल ईस्ट संकट के बाद दुबई से एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची. दुबई में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर चुकी है.
वहीं, भारत से दुबई जाने वाली 4 में से 3 उड़ानों को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा. मुंबई-दुबई फ्लाइट ने 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद आखिरकार दुबई में लैंडिंग की. अन्य 3 उड़ानों को अपने-अपने बेस पर वापस आना पड़ा.

No comments