सरसों काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल
चूरू में सरसों की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना दाऊदसर गांव के पास एक खेत में हुई। बीरबलराम ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। उसी दौरान कींकर के पेड़ के पास पहुंचने पर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

No comments