Breaking News

जयपुर में जेडीए ने इन इलाकों में 15 बीघा जमीन पर चलाया बुलडोजर


जयपुर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए 'जीरो टॉलरेंस अभियानÓ चलाया। इस अभियान के तहत जेडीए की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 15 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश भी विफल कर दी गई। जेडीए अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। 

No comments