Breaking News

झुंझुनूं कलेक्टर समेत 6 बड़े अफसरों की कोर्ट में पेशी


झुंझुनूं के जिला उपभोक्ता आयोग ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग समेत 6 बड़े अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया. आयोग की इस सख्ती का असर यह हुआ कि वर्षों से लंबित मामले में प्रशासन को न केवल झुकना पड़ा, बल्कि 6 करोड़ रुपये के चेक भी आयोग के सामने जमा कराने पड़े.
यह पूरा विवाद झुंझुनूं शहर के मंड्रेला रोड स्थित मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बने फ्लैटों से जुड़ा है. यहां कुल 1536 लाभार्थियों को फ्लैट मिलने थे, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो घर का कब्जा मिला और न ही उनकी जमा राशि लौटाई गई. 

No comments