Breaking News

राजस्थान में 7 से 19 मार्च तक समान परीक्षा:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरह होगी समान परीक्षा के पेपर की सुरक्षा


राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा (सत्र 2025-26) के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा भी बोर्ड पैटर्न पर ही करने के आदेश दिए हैं। यह परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों व परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य में एक समान प्रश्नपत्र और समान समय विभाजन के साथ किया जाएगा। ऐसे में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

No comments