उदयपुर में पुराने टायर के गोदाम में लगी आग:आस-पास खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों का हटवाया
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक पुराने टायर के गोदाम में आज सुबह आग लग गई। आग की तेज लपटें और दूर तक धुएं का गुबार उठने लगा। आग में ट्रकों के पुराने टायर, पंक्चर का केबिन, कम्प्रेसर सहित अन्य सामान जल गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की कुल पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची और सभी ने पानी लाने के लिए 4 राउंड किए। तेज धुआं देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था।

No comments