Breaking News

जयपुर में सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग


जयपुर में सब्जी के एक दुकान में मंगलवार अलसुबह भीषण आग लग गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पांच दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
एसएचओ रविन्द्र सिंह ने बताया- सीकर रोड पर खेतान हॉस्पिटल के पास सुरजमल जांगिड़ का सब्जी दुकान है। रात करीब 2:15 बजे अचानक बंद दुकान से धुंए के साथ आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

No comments