Breaking News

होर्मुज पर संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 2.2 प्रतिशत का उछाल


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2.2त्न की तेजी दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को आई तेज उछाल के बाद बाजार में कुछ ठंडक देखने को मिली, जब अमेरिका ने घरेलू ऊर्जा कीमतों को काबू में रखने के लिए कदम उठाने के संकेत दिए।
मंगलवार को क्रूड वायदा कीमत 1.70 डॉलर यानी 2.2 प्रतिशत बढ़कर 79.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। सोमवार को यह अनुबंध 82.ह्ये37 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया था, जो जनवरी 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। 

No comments