Breaking News

अजमेर में रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन का तार टूटा:अफसरों ने मौके पर पहुंचकर कराया ठीक


अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही लगभग 25 हजार किलोवाट क्षमता की हाई टेंशन ओएचई लाइन अचानक टूटकर ट्रैक पर गिर गई। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफसीसी के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। बाद में इन लाइनों को दुरस्त किया गया। जानकारी के अनुसार-ओएचई वायर टूटने के कारण रेलवे ट्रैक पर बिजली सप्लाई जारी थी, जिससे खतरे की स्थिति बन गई थी। 

No comments