Breaking News

फ्लाईओवर के नीचे लगी भीषण आग


फरीदाबाद में बाटा फ्लाईओवर के नीचे 20 से अधिक रेहड़ी, खोखे व अस्थाई दुकानें मंगलवार तड़के आग से जलकर राख हो गईं। इनमें कास्मेटिक्स, जूते, कपड़े की अस्थाई दुकानें, रेहड़ी व खोखे थे। इनमें लाखों रुपये का माल रखा हुआ था, जो सारा जल गया है। बाटा फ्लाईओवर के पिलरों को भी नुकसान हुआ है।
गनीमत यह रही कि आग से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। आग के कारण का अभी पता नहीं चला है, अनुमान है कि किसी दुकान में शार्ट सर्किट हुआ होगा और उसमें आग लगी, बाद में आग ने सभी दुकानों को चपेट में ले लिया।

No comments