Breaking News

भरतपुर में चरागाह जमीन में दबा मिला शव


भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में चरागाह जमीन में दबा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आज सुबह ग्रामीण पशुओं को चराने के लिए चरागाह भूमि की तरफ गए तो जमीन से शव के हाथ और पैर बाहर निकले हुए दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलवर जिले की खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव को जमीन से बाहर नहीं निकाला गया है।

No comments