जयपुर में अपार्टमेंट के 6-फ्लोर फ्लैट में लगी भीषण आग:रेस्क्यू कर बिल्डिंग को करवाया गया खाली
जयपुर के 10 मंजिला अपार्टमेंट के 6-फ्लोर स्थित फ्लैट में आज मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने रजिडेंसी गाड्र्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला बिल्डिंग को खाली करवाया गया। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचने से फंसे दो परिवार को हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड की मदद से नीचे उतारा गया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से पूरी तरह फ्लैट जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया- श्याम नगर जनपथ पर अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी के नाम से 10 मंजिला अपार्टमेंट है। बिल्डिंग में बने फ्लैट्स में करीब 200 लोग निवास करते है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर रहने वाले कमल के फ्लैट में आग लग गई।

No comments