Breaking News

आज 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण


साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा मंगलवार 3 मार्च 2026 को यानी की आज लगने जा रहा है। भले ही आज पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, लेकिन भारत में आसमान देखने वाले लोग सिफऱ् आंशिक चरण ही देख पाएंगे क्योंकि पूर्ण ग्रहण के दौरान चांद क्षितिज से नीचे होगा। भारतीय समय अनुसार 3:20 मिनट पर ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा और शाम में 6:47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यहां चंद्रोदय के अनुसार, महज 25 मिनट ही ग्रहण दिखाई देगा। 
भारत से हम पूरा ग्रहण नहीं देख पाएंगे क्योंकि चांद हमारे क्षितिज से नीचे होगा। भारत से, केवल आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा... पूर्ण ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र से दिखाई देगा।


No comments