Breaking News

लगातार तीसरे दिन खोदा जा रहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे; 3 लेन पर ट्रैफिक बंद


दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में 6 साल पहले गायब हुए 4 वर्षीय टिल्लू उर्फ प्रिंस के शव की 19 फरवरी से तलाश जारी है। प्रिंस के कंकाल की तलाश के लिए लगातार तीसरे दिन मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खुदाई की जा रही है। इसके चलते 3 लेन पर ट्रैफिक भी बंद है।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जेसीबी और एक्सकेवेटर मशीनों की सहायता से करीब 80 मीटर लंबाई, 4 मीटर चौड़ाई और लगभग 12 फुट गहराई तक खुदाई का कार्य किया गया। लेकिन, कंकाल बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में मंगलवार को फिर से खुदाई शुरू की गई है।

No comments