पाली में अवैध शराब पकडऩे गई टीम पर हमला:पत्थरों से दो गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
पाली जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर आरोपियों के परिजनों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में आबकारी निरीक्षक घायल हो गए, जबकि टीम की दो गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। स्थिति बिगडऩे पर टीम को पीछे हटना पड़ा। बाद में पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जेतपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय अखावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि मांडावास गांव में गणपतलाल पुत्र लाखाराम द्वारा होली के मौके पर अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी।

No comments