3 दिन के लिए सील हुई भारत नेपाल सीमा
नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संविधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. प्रशासनिक निर्देश के अनुसार 5 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे तक वाल्मीकिनगर-त्रिवेणी बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा. आज 3 मार्च की सुबह से सीमा पार आने-जाने तथा वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया है. पूर्वी नवलपरासी जिला अंतर्गत नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के त्रिवेणी वीओपी के सब-इंस्पेक्टर डम्मर ओली ने बताया कि चुनाव सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 मार्च की सुबह से सीमा पर आवागमन और वाहनों का प्रवेश पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा.

No comments