Breaking News

सिरसा की महिला से राजस्थान में दहेज के लिए मारपीट


सिरसा की महिला से राजस्थान में दहेज के लिए मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति बैंक में मैनेजर है और शादी के तीन-चार माह बाद ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की और उसका गला दबा दिया। ऐसे में राजस्थान पुलिस ने भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
इस मामले में महिला ने सिरसा पुलिस को शिकायत दी है। इसकी जांच पुलिस ने करवाई और दोनों पक्ष बुलाए गए। प्राथमिक जांच में पाया कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा और महिला मायके में रहती है। वह कार्रवाई करवाना चाहती है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

No comments