Breaking News

बीजेपी ने बनाई पंचायत चुनाव की रणनीति, घोषणा का इंतजार


राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति बना ली है, उसे अब चुनावों की घोषणा का इंतजार है। गांव की सरकार बनाना सत्ता व संगठन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई थी।
सरकार के स्तर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कुछ दिन पहले सभी संभागों के अलग-अलग नेताओं की बैठक ली थी। इसका प्रमुख एजेंडा पंचायत चुनाव ही थे। वहीं, संगठन स्तर पर जिला परिषद चुनाव समिति और पंचायत चुनाव समिति के नाम तय कर लिए गए हैं। जैसे ही राज्य चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा, इन नामों का एलान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव प्रभारियों की घोषणा भी हो जाएगी।

No comments