Breaking News

देर रात 4 घंटे सड़क पर रहे आयुक्त, देखी सफाई व्यवस्था


जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम जयपुर आयुक्त गौरव सैनी ने देर रात करीब चार घंटे तक विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। रात्रिकालीन सफाई, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग और अतिक्रमण की स्थिति का मौके पर जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत टोंक रोड से की। इसके बाद वे स्टैच्यू सर्कल, अंबेडकर सर्कल, रामबाग सर्कल और सवाई मानसिंह अस्पताल के आसपास सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। 

No comments