राजस्थान में लग्जरी होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग
चूरू जिले के बीदासर में होटल द रॉयल ट्रीट में देर करीब 12.30 बजे हुई फायरिंग का आज सुबह सीसीटीवी भी सामने आया है। एसपी जय यादव ने बताया- देर रात 3 बदमाशों ने होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर होटल मालिक मनीराम मंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद होटल को सील कर दिया गया था।
होटल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीराम मंडा शराब और होटल कारोबार से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या शराब कारोबार से जुड़े दूसरे समूह से चल रही आपसी रंजिश के कारण की गई है।

No comments