आग की भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, समय से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर
राजस्थान में होली पर गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बता दे की इसबार प्रदेश में समय से पहले गर्मी लौट आई है और तापमान में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आलम ये है की अब दिन और रात दोनों के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर सबसे अधिक है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार , राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. वहीँ गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा.

No comments