Breaking News

जयपुर-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा : कोयले से भरा ट्रेलर पलटा


भरतपुर में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कोयले से लदा एक बेकाबू ट्रेलर पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिसके तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन के अंदर ही फंसा रह गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।
ट्रेलर की रफ्तार तेज थी और पलटने के बाद वह काफी दूर तक सड़क पर रगड़ता हुआ गया। घर्षण और टैंक से डीजल लीक होने के कारण ट्रक ने तुरंत आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

No comments