जालोर में गौशाला में चारे से भरे ट्रक में आग
जालोर जिले के सायला उपखंड स्थित भांडवपुर ग्राम की गौशाला में देर रात चारे से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ग्रामीणों और गौशाला कर्मियों की तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में ट्रक में भरा बड़ी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गायों के लिए चारा भरकर एक ट्रक गौशाला पहुंचा था। ट्रक से चारा उतारने की तैयारी चल ही रही थी कि अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

No comments