अजमेर दरगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज
देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में ईद के मौके पर विशेष रौनक देखने को मिली।
दरगाह परिसर में स्थित ऐतिहासिक शाहजहानी मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों का तांता लगा रहा।

No comments