भारत ने अमेरिका से खरीदी 1,76,000 टन गैस
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुनिया ईंधन की किल्लत का सामना कर रही है। इस बीच भारत ने बढ़ा कदम उठाते हुए अमेरिका से 1 लाख 76 हजार टन एलपीजी खरीदी है। एसएंडपी कमोडिटीज एट सी के मुताबिक, भारत का साप्ताहिक एलपीजी आयात 19 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में गिरकर 265,000 टन हो गया, जो 5 मार्च को 322,000 टन था। 19 मार्च को खत्म सप्ताह में पश्चिम एशिया का प्रवाह घटकर केवल 89,000 टन रह गया, जो जनवरी 2026 के बाद से सबसे कम है।

No comments