केरल चुनाव में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे, और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. उनके कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट में कझक्कूट्टम सीट से भाजपा प्रत्याशी वी मुरलीधरन की नामांकन रैली में भाग लेंगे. भजनलाल शर्मा बीजेपी की नीतियों को बताएंगे, और बीजेपी के उम्मीदवार को वोट करने के लिए अपील करेंगे.
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम में मारवाड़ी समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक स्तर पर संवाद करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर भी रहेंगे.

No comments