खाटूश्याम मंदिर में बदला आरती टाइम
खाटूश्याम जी मंदिर में आरती का समय सर्दी और गर्मी के मौसम के अनुसार बदलता रहता है। चैत्र कृष्ण पक्ष से चैत्र शुक्ल पक्ष शुरू होने और मौसम में बदलाव को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रृंगार आरती और संध्या आरती के समय में परिवर्तन किया है। जारी नई समय सारणी के अनुसार अब प्रात: श्रृंगार आरती सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि संध्या आरती शाम 7:00 बजे आयोजित की जाएगी।
नई व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले सुबह मंदिर खुलने के बाद मंगला आरती होती है, जो गर्मियों में सुबह 4:30 बजे होती है, जबकि सर्दियों में इसका समय सुबह 5:30 बजे रहता है। इसके बाद श्रृंगार आरती होती है, जिसमें बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाता है और अब यह आरती सुबह 7:30 बजे होगी।

No comments