Breaking News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस होगी स्मार्ट


राजस्थान सरकार सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम  लागू करने की योजना बना रही है। इस तकनीक आधारित प्रणाली के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी डिजिटल तरीके से दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के लाभ की सही निगरानी करने में मदद मिलेगी। 
सरकार की योजना के अनुसार इस प्रणाली के दायरे में सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। 

No comments