Breaking News

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल


सीकर के दादिया थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल की दो बस टकरा गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को पिपराली के सरकारी हॉस्पिटल और सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दादिया थाना इलाके में दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास की है।
वृंदा वैली स्कूल की 2 बस बच्चों को घर से लेकर स्कूल आ रही थी। दोनों बस मुख्य सड़क की तरफ आने वाले रास्ते के पास पहुंची और साइड से टकरा गई। एक बस टकराकर के बाद नीचे सड़क की तरफ पलट गई।

No comments