बादलों से ढका राजस्थान,कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट, तापमान लुढ़का
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी घंटों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, जिससे किसानों और आमजन की चिंता बढ़ गई है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बदला मौसम मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

No comments