Breaking News

पदमपुर रोड टोल नाके पर ग्रामीणों का चक्का जाम, वसूली बंद करने की मांग


श्रीगंगानगर में पदमपुर रोड मुख्य मार्ग पर स्थित टोल नाके को बंद करने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने टोल नाके पर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल वसूली बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि टोल की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी प्रशासन द्वारा वसूली का समय बार-बार बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
उनका कहना है कि रोजमर्रा के कामों के लिए कई बार आवागमन करना पड़ता है, जिससे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

No comments