अवैध पिस्तोल व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस ने गंगनहर की पुलिया 21 एमएल के निकट गश्त के दौरान एक युवक को अवैध पिस्तोल, कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र भारती ने गश्त के दौरान गांव 20 एमएल निवासी 23 वर्षीय गुरमीत ङ्क्षसह पुत्र जगसीर सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 12 बोर देशी पिस्तोल व एक कारतूस बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments