समारोहपूर्वक हुआ तीन दिवसीय कृषि, उद्योग एवं व्यापार मेले का समापन
श्रीगंगानगर शहर के सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर आवासा रिजोर्ट के सामने मैदान में आयोजित कृषि, उद्योग एवं व्यापार मेले का रविवार शाम को समारोहपूर्वक समापन हुआ। सांध्य बॉर्डर टाइम्स और एसबीटी न्यूज की ओर से आयोजित यह मेला 6 मार्च को शुरू हुआ था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया और वरिष्ठ समाजसेवी अशोक चांडक थे। इस दौरान निकाले गए लक्की ड्रा के विजेताओं को डॉ. मोहित टांटिया और अशोक चांडक ने पुरस्कृत किया।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करनी वाली टीम और अन्य सहयोगियों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। वहीं अतिथि डॉ. मोहित टांटिया और अशोक चांडक को सांध्य बॉर्डर टाइम्स परिवार की ओर से प्रधान संपादक रवि चमडिय़ा ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।

No comments