इंजी. पवन के. गोयल भारत सरकार की विशेषज्ञ मूल्यांकन कमेटी के सदस्य मनोनीत
श्रीगंगानगर शहर के प्रतिष्ठित वास्तु इंजीनियर पवन के. गोयल को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ मूल्यांकन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. अमनदीप गंग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस कमेटी में देशभर से कुल 15 विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
सोमवार को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित होटल प्रतीक प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में पवन गोयल ने बताया कि यह कमेटी विभिन्न विकास परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति देने से पूर्व उनका तकनीकी मूल्यांकन करती है।

No comments