फिर चर्चा में आया नागौर का अनूठा मायरा, मुस्लिम बहन के भात भरने पहुंचा हिंदू भाई
राजस्थान में नागौर जिले के मायरे हमेशा से चर्चा का विषय रहते हैं। यहां करोड़ों रुपए के मायरे भरे जाते हैं साथ ही कोई बैलगाड़ी तो कुछ ट्रेक्टर से भात लेकर शादी में पहुंचते हैं। वहीं नागौर के ही हरसोलाव गांव में फिर एक मायरा चर्चा का विषय बन गया। दरअसल हिंदू भाई ने मुस्लिम बहन ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। हिंदू भाई ने मुस्लिम बहन के यहां भात भरकर न केवल रिश्तों का फर्ज निभाया, बल्कि समाज को भाईचारे का संदेश भी दिया।
नारधणियों की ढाणी निवासी परसाराम अपने साथियों के साथ नागौर जिले के हरसोलाव गांव में रहने वाली अपनी मुस्लिम धर्म बहन शबाना बानो के यहां पहुंचे और मायरा भरकर शादी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

No comments