Breaking News

पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर की जयंती पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में स्थित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने काफी देर तक संग्रहालय का भ्रमण किया। इससे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने स्वागत किया। संग्रहालय के अवलोकन के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन किया। इनमें पत्थर और धातु से निर्मित नक्काशीदार मूर्तियों, विशाल तीर्थ पट्ट, यंत्र पट्ट, लघु चित्रों, चांदी के रथों, प्राचीन सिक्कों और ऐतिहासिक पांडुलिपियां शामिल थी। 

No comments