खेलने के लिए बनाई मिट्टी की सुरंग ढही,3 की मौत
सीकर में खेलने के लिए बनाई गई मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, चौथे दोस्त की जान बच गई, जिसके चिल्लाने पर लोगों को घटना बारे में पता चला। घटना नेछवा थाना इलाके की है। फिलहाल तीनों मृतक मासूम बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
गनेड़ी गांव में एक खेत में मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे गांव के बच्चों ने खेलने के लिए सुरंग बनाई हुई थी। इसमें वे खेलते थे।

No comments