बड़े हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
श्रीकरणपुर में बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विक्की चावला ग्रुप द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद बालाजी महाराज को सवामणी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

No comments