Breaking News

खलासी युवक की हत्या कर शव नहर में फेंंका, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में पंजाब के एक युवक की हत्या करके लाश को नहर में फैंकने का मामला सामने आया है। मृतक युवक अपने पिता के साथ ट्रक पर खलासी था। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है वह भी ट्रक चालक है। बताया जाता है कि युवक को पंजाब से ही ट्रक में बैठा कर सूरतगढ़ इलाके में लाया गया था। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के मलोट निवासी संतोख सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र मनदीप सिंह 18 मार्च को लवप्रीत नामक ट्रक चालक से मिलने गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। 

No comments