नारी न्याय सम्मेलन में नारी शक्ति अधिकारों पर दिया बल
श्रीगंगानगर में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार दोपहर को गगन पथ स्थित अमर पैलेस में नारी न्याय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने महिला शक्ति के अधिकारों और संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के सााथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। ऐसे में राजनैतिक क्षेत्र में भी महिलाएं आज सक्रियता से कार्य कर रही है।

No comments