रिश्वत लेने के आरोपी रेंजर को एसीबी कोर्ट में पेश किया
एसीबी की गिरफ्त में आये रायसिंहनगर के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह शेखावत को जिला मुख्यालय स्थित एसीबी की स्पेशल कोर्ट में मंंगलवार दोपहर को पेश किया गया। दोपहर समाचार लिखे जाने तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश नहीं हुए थे।
जानकारी के अनुसार वन विभाग रायसिंहनगर के एक ठेकेदार की शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी के एएसपी पवन मीणा के नेतृत्व में टीम ने रायसिंहनगर वन विभाग कार्यालय में रेंजर अशोक सिंह मीणा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।

No comments