पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आज से होगी रत्नभंडार के आभूषणों की गिनती
श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार में रखे बहुमूल्य आभूषणों और रत्नों की पहचान और मूल्यांकन किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-कौन सी वस्तुएं अत्यंत मूल्यवान हैं। इसके लिए राज्य के भू-विज्ञान निदेशक की ओर से जेमोलॉजिस्ट नियुक्त किए जाएंगे।
बताया गया है कि पिछली बार 1978 में जब गिनती हुई थी, तब जेमोलॉजिस्ट शामिल नहीं थे, जिसके कारण कई रत्नों की सही पहचान नहीं हो पाई थी।

No comments