Breaking News

खेत से 1969 अफीम के पौधे जब्त


बांरा के हरनावदाशाहजी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने एक खेत से 1969 अफीम के पौधे जब्त किए।
यह कार्रवाई बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृताधिकारी ताराचंद्र के मार्गदर्शन में दीनदयाल थानाधिकारी हरनावदाशाहजी के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने खेत में खड़ी अफीम की फसल को जब्त कर लिया। 

No comments