दिल्ली के 4 स्कूलों और एक्सिस बैंक को मिली धमकी
सोमवार सुबह राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अलग-अलग इलाकों के 4 स्कूलों और एक बैंक को धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
सुबह करीब आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गल्र्स स्कूल और बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले।

No comments