Breaking News

जोधपुर में ठाकुरजी की शाही होली, 21 हजार की चांदी की पिचकारी से खेलेंगे रंग


फागुन की मस्ती के बीच इस बार जोधपुर में होली का रंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है. आम पिचकारियों और गुलाल के साथ-साथ श्रद्धालु अपने ठाकुरजी के लिए खास चांदी की पिचकारियां घर ले जा रहे हैं. बाजारों में भक्तों की भीड़ इन चमचमाती पिचकारियों को देखकर उत्साहित दिखाई दे रही है. मंदिरों में ठाकुरजी को पहले चांदी की पिचकारी से रंग अर्पित करने की परंपरा अब नया ट्रेंड बनती जा रही है. लेकिन इस फाल्गुन में खास तौर पर ठाकुरजी के लिए चमचमाती चांदी की पिचकारियां तैयार की गई हैं, जिनकी कीमत 21 हजार रुपये तक रखी गई है. 

No comments