Breaking News

कश्मीर में सख्ती: लाल चौक सील, स्कूल बंद; घंटाघर इलाके में पाबंदियां लागू


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हमले में मौत से आक्रोशित लोगों ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तस्वीरें, पोस्टर, बैनर और ईरानी झंडे लेकर अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विरोध को रोकने के लिए लाल चौक इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है। घंटाघर (क्लॉक टॉवर) के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गईं हैं। अधिकारियों ने बताया यह फैसला संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है।  शिक्षा मंत्री ने दो दिन के लिए कश्मीर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय दो दिन बंद रहेंगे। 

No comments